Patwari Paper Leak: दावत के दौरान बनाई थी पेपर लीक की योजना, पूछताछ के बाद खुलती जा रही पूरी कहानी

[ad_1]

पेपर लीक

पेपर लीक
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लेखपाल-पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की योजना बनाने के लिए आरोपियों ने रिसाॅर्ट में अलग से टेबल बुक कराई थी। सात से आठ लोगों ने दावत के दौरान अभ्यर्थियों तक पेपर पहुंचाने, उनसे पैसे वसूलने और प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने पर चर्चा की थी। इसके बाद योजना को अंजाम दिया गया।

एसआईटी पेपर लीक मामले में जहां एक ओर आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। वहीं साक्ष्य जुटाने के साथ ही हर बारीक पहलुओं पर भी जानकारी एकत्र कर रही है। गिरफ्तार किए जा रहे आरोपियों से पूछताछ के बाद पेपर लीक की पूरी कहानी किसी फिल्म की तर्ज पर खुलती जा रही है। सोमवार को एसएसपी हरिद्वार ने सहारनपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी और अन्य से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बिहारीगढ़ के जिस रिजॉर्ट में पहली बार सात-आठ आरोपी एक साथ एकत्र हुए थे। वहां उन्होंने अलग से दो टेबल बुक कराई थी। खाना खाने के काफी देर बाद तक आरोपी योजना को लेकर बातचीत करते रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *