Exclusive: कचौड़ी, समोसा व जलेबी के बड़े दुकानदार भी जीएसटी के रडार पर, 200 प्रतिष्ठानों पर निगाह

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : instagram/fusionfoods

विस्तार

गोरखपुर शहर में कचौड़ी, जलेबी, समोसा और चाट-टिकिया बेचने वाले बड़े दुकानदार भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के रडार पर हैं। विभाग की टीम ने दो सप्ताह में गोरखपुर मंडल के 200 से ज्यादा दुकानों पर रेकी करके टैक्स चोरी के साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही ठेकेदार और बिल्डरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के एक डिप्टी कमिश्नर (उपायुक्त) ने अपनी टीम के साथ ग्राहक बनकर शहर के प्रमुख बाजारों की बड़ी दुकानों पर जांच पड़ताल की है। टीम के सदस्य ग्राहक बनकर दुकानों पर गए और पूरी प्रक्रिया को समझा। टीम के सदस्यों ने खाने के लिए जलेबी और कचौड़ी ली।

दुकानदार को भुगतान किया तो उसने रसीद नहीं दी। इस प्रक्रिया को मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसकी पुष्टि टीम के अधिकारी ने की है। उन्होंने बताया कि करीब 15 मिनट में 9 लोगों को दुकानदार ने सामान बेचा, लेकिन भुगतान के बदले रसीद नहीं दी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार और बड़े बिल्डरों पर भी नजर है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *