UKPSC: 19 फरवरी को होने वाली सहायक लेखाकार की परीक्षा स्थगित, अब 23 अप्रैल को होगी

[ad_1]

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 19 फरवरी को होनी थी जो कि अब 23 अप्रैल को होगी। पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने एहतियात के तौर पर 22 जनवरी को होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा स्थगित कर इसकी तिथि नौ अप्रैल जारी की थी।

Patwari Paper Leak: आयोग ने परीक्षाओं के लिए बनाई नई टीम, नए एक्सपर्ट तैयार कर रहे हैं नया क्वैश्चन बैंक

पीसीएस मुख्य परीक्षा 28 से 31 जनवरी के बीच प्रस्तावित थी, जिसकी तिथि बढ़ाकर 23 से 26 फरवरी कर दी गई थी। शुक्रवार को राज्य लोक सेवा आयोग ने 19 फरवरी को होने वाली सहायक लेखाकार परीक्षा भी स्थगित कर दी है।

आयाेग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इस परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन आए थे। इन पर विचार करने के बाद आयोग ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब सहायक लेखाकार परीक्षा 23 अप्रैल को होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *