Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में मौसम ले रहा करवट, सूरज कर रहा आंख मिचौली

[ad_1]

मौसम के करवट लेने का क्रम जारी है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा लेकिन ठंड से राहत रही। वहीं सोमवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में दोपहर के वक्त थोड़ी देर के लिए बारिश हुई। 26 जनवरी तक तक सूरज की आंख मिचौली जारी रहेगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से अब कुछ ही स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

 

सोमवार को दिन की शुरुआत चटख धूप से हुई, लेकिन 10 बजे के आसपास अचानक बादलों ने डेरा डाल दिया। थोड़ी ही देर में ज्यादातर स्थानों पर धूप निकल गई। वहीं शहर के शाहपुर, राप्तीनगर, असुरन, पादरी बाजार आदि कुछ क्षेत्रों में दोपहर के वक्त हल्की बारिश हुई। हालांकि वहां भी थोड़ी देर बार धूप निकल गई।

 

रविवार की तुलना में अधिकतम पारा जहां 25.6 से करीब एक डिग्री नीचे खिसक कर 24.3 पर पहुंचा वहीं न्यूनतम पारा 9.7 से करीब दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़कर 11.6 डिग्री पर पहुंच गया।

 

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से जिले में पहले 24 से 26 जनवरी के बीच तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ जाने की वजह से अब गोरखपुर से डेढ़ सौ किलोमीटर पहले तक ही बारिश के आसार हैं।

गोरखपुर जिले में कुछ ही स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। अलबत्ता आसमान में बादलों के छाने और थोड़ी ही दूर में गायब होने का सिलसिला जारी रहेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *