[ad_1]
हमें यह तो पढ़ाया जाता है कि ताजमहल किसने बनवाया लेकिन यह नहीं पढ़ाया जाता कि सोमनाथ, काशी और मथुरा को किसने तहस-नहस किया। हमें बार-बार बताया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किसने मारा लेकिन यह नहीं पढ़ाया गया कि गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को जिंदा दीवार में किसने चुनवा दिया। इतिहास उतना ही पढ़ाया गया जिससे आपका भला होता हो।
मनोज मुंतशिर ने कहा कि कला के जितने दिग्गज पूरे भारतवर्ष में हैं, उनकी अगर एक सूची बनाई जाए तो आप यह जानकार हैरान रह जाएंगे कि आधे से ज्यादा बनारस से निकलेंगे। कश्मीर के लालचौक पर अभी झंडा फहराया गया, मैं बड़ा खुश हूं कि हमने इतना सुरक्षित कश्मीर बना दिया है कि कोई भी लालचौक पर जाकर झंडा फहरा सकता है।
हमने दुश्मन के लिए फाइटर प्लेन बनाए लेकिन जब सांस टूटने लगी तो वैक्सीन भी बनाई और उस पर लिख दिया सर्वे संतु निरामया:। यानि ईश्वर सिर्फ हम पर ही नहीं प्राणि मात्र पर दया करें। हम जांबाज हैं जियाले हैं, हम शांति का सवेरा हैं और मानवता के उजाले हैं। पहचानो हमें हम भारत वाले हैं। जिस दिन आप यह परिचय देना सीख गए विश्व गुरु बनने की ओर पहला कदम उठा लेंगे।
पढ़ें: वाराणसी में होंगी जी-20 की पांच बैठकें, शहर को संवारने के लिए जारी हुआ बजट
[ad_2]
Source link