[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के पिहानी में शराब पीकर खाने और खाने की व्यवस्था में कमी निकालने पर बराती-जनाती पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट देख दूल्हे ने नशे में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। दूल्हे को नशे में देख कर दुल्हन के रूप में सजी बैठी लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। बारात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा।
कस्बे के मोहल्ला नागर निवासी कमलेश की पुत्री पूजा का विवाह खीरी जिले के पसिगवां थाना क्षेत्र के तहत गांव नयागांव निवासी आशीष पुत्र कमलेश के साथ तय हुआ था। नौ फरवरी की रात निश्चित तिथि पर बरात पहुंच गई। द्वारचार के बाद खाने के दौरान एक बराती दीपू ने खाने के इंतजाम न होने को लेकर टिप्पणी कर दी। वधु पक्ष ने सफाई देनी चाही तो नशे की हालत में दीपू ने सभी को गाली देनी शुरू कर दी। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। ये सब देख कर मंडप पर बैठा दूल्हा उठ खड़ा हुआ। दूल्हा बना आशीष भी लगातार गालियां देने लगा।
[ad_2]
Source link