CM केजरीवाल बोले: दिल्ली-पंजाब के स्कूलों को बनाएंगे सबसे बेस्ट, ट्रेनिंग से लौटे शिक्षकों से किया संवाद

[ad_1]

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल
– फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एसबीवी रॉउस एवेन्यू गवर्नमेंट स्कूल में आयोजित ‘एक्सपीरियंस शेयरिंग सेशन’ के तहत विदेश में ट्रेनिंग लेकर आए दिल्ली और पंजाब सरकार के स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ संवाद कर उनका अनुभव जाना। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी शिक्षा क्रांति की शुरूआत हो गई है। 

उन्होंने कहा कि हमें मिलकर दिल्ली व पंजाब के स्कूलों को दुनिया का बेस्ट स्कूल बनाना है। पिछले 75 साल में पंजाब में किसी भी सरकार ने टीचर्स को विदेश ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा होगा। क्योंकि उनकी प्राथमिकता में शिक्षा नहीं थी। पंजाब की आप सरकार ने अपने प्रिंसिपल को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेज कर संदेश दिया है कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा है। जब तक टीचर्स और प्रिंसिपल्स के अंदर सकारात्मक उर्जा नहीं आएगी, तब तक सरकारी स्कूलों को ठीक नहीं किया जा सकता। केजरीवाल ने कहा कि अगर सरकारों की नीयत ठीक हो, तो जो शिक्षा सरकार दे सकती है, वो प्राइवेट स्कूल कभी नहीं दे सकते।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *