[ad_1]

नमामी गंगे टीम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार सोमवार को वाराणसी आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भव्य स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उनके आगमन से पूर्व नमामि गंगे ने रविवार को विशेष आरती की। आरती में राष्ट्रपति की तस्वीर के आगे फूलों से स्वागत लिखा गया। मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर काशी सहित राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कामना की गई।
अलौकिक छटा बिखेर रहे दशाश्वमेध घाट पर गंगा की तरह ही अन्य नदियों के संरक्षण का संदेश दिया गया। आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाने और सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए लोगों से अपील की गई। इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सह संयोजक सारिका गुप्ता, महानगर सह संयोजक सीमा चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link