[ad_1]

लखनऊ इन्वेस्टर्स समिट में मौजूद मेरठ के उद्यमी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचे मेरठ के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री सहित विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात की। एमओयू हस्ताक्षर के बाद मेरठ में कागज उद्योग के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही शहर में एमएसएमई के लिए टेक्सटाइल पार्क बनाने को मंजूरी मिल गई है। नाले के पानी से हाइड्रोजन बनाने के प्रस्ताव के साथ कॉपर अलाॅय का प्लांट लगाने की भी मंजूरी मिल गई है।
परतापुर में बनेेगा टेक्सटाइल पार्क
शहर में 590 करोड़ की लागत से परतापुर थाना क्षेत्र में एमएसएमई टेक्सटाइल पार्क का निर्माण किया जाएगा। पार्क के लिए भूमि के संबंध में यूपीसीडा के अधिकारियों से सोमवार को मुलाकात होगी। एमओयू हस्ताक्षर किया जा चुका है। -अजय मित्तल, संचालक, बॉन इंफ्राटेक एमएसएमई पार्क
ग्रीन फ्यूल से तैयार किए जा रहे गुब्बारे
शहर में ग्रीन फ्यूल (पीएनजी) का प्रयोग कर गुब्बारे तैयार किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में विभिन्न तरह के गुब्बारों को स्टॉल पर प्रदर्शित किया गया। देश में एक मात्र हमारी कंपनी है जो गुब्बारे बनाने में ग्रीन फ्यूल का प्रयोग कर रही है। अन्य कंपनी कोयला और बगार पर आधारित हैं। अब फैक्टरी के विस्तार के लिए 15 करोड़ का एमओयू किया है। – पुनीत जैन, अरिहंत पॉलीमर्स
[ad_2]
Source link