Uttarakhand: अच्छी खबर…अब 18 की उम्र होते ही घर आ जाएगा वोटर कार्ड, कैसे यहां पढ़ें

[ad_1]

वोटर आईडी कार्ड(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वोटर आईडी कार्ड(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Istock

विस्तार

उत्तराखंड में अब उम्र 18 वर्ष होते ही वोटर कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा। हरियाणा की तर्ज पर तैयार हो रहे परिवार पहचानपत्र की मदद से यह मुमकिन हो पाएगा। आईटी विभाग ने प्रदेश के हर परिवार का ऑनलाइन डाटा बैंक तैयार करने की कसरत तेज कर दी है।

Exclusive: उत्तराखंड में 5991 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना पर ब्रेक, केंद्र सरकार ने लगाई रोक

हरियाणा में परिवार रजिस्टर में हर परिवार के हर सदस्य की पूरी जानकारी है। किसी परिवार को किसी सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है तो इसकी पूरी जानकारी भी अपडेट है। उत्तराखंड में भी सरकार ने इसी तर्ज पर परिवार पहचानपत्र बनाने की कवायद शुरू कर दी है। आईटी विभाग पूरे प्रदेश के हर परिवार का ऑनलाइन डाटा बैंक तैयार कर रहा है। सचिव आईटी शैलेश बगोली लगातार इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *