UP News: गोरखपुर में बोले सांसद रवि किशन, सच्चे योगी हैं मुख्यमंत्री, हर बिंदु पर उनकी सूक्ष्म दृष्टि

[ad_1]

सांसद रवि किशन।

सांसद रवि किशन।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार दोपहर को पिपरी, भटहट स्थित प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद रवि किशन ने उनकी जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सच्चे योगी व संत हैं। सूक्ष्म दृष्टि से हर बिंदु पर नजर रखते हैं। इस आयुष विश्वविद्यालय से वह आयुर्वेद, योग, युनानी, होम्योपैथी जैसी चिकित्सा पद्धतियों को जनहित में आगे बढ़ा रहे हैं। इस विश्वविद्यालय से पढ़कर हमारे युवा पूरी दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि अभी हाल में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में 34 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है। इस निवेश में गोरखपुर, पूर्वांचल में नंबर वन है।

आने वाला युग होगा आयुर्वेद व आयुष का: दयालु

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से आने वाला युग आयुर्वेद और आयुष का होगा। आज पूरी दुनिया प्राचीनतम और छह हजार वर्ष पुरानी आयुर्वेद, योग, सोवा रिग्पा, सिद्धा जैसी चिकित्सा पद्धतियों को स्वीकार कर रही है। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाना इसी की एक बानगी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 19 राजकीय समेत आयुष के 105 कॉलेज हैं। छोटे-बड़े 4000 अस्पताल हैं। 13 नए अस्पताल बनकर उद्घाटन के लिए तैयार हैं। 555 आयुष वेलनेस सेंटर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी सनातन संस्कृति से जुड़ी विधा है और कोरोना काल में दुनिया को एक बार इसका लोहा मानना पड़ा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *