[ad_1]

सिद्धार्थनगर में हादसा।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में सदर थाना क्षेत्र के बांसी-बर्डपुर मार्ग पर स्थित जमुआर नाला के पास बुधवार देर रात एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए खाई जाकर गिरी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण हुआ है कि कार 50 मीटर दूर जाकर गिरी और उसका जर्रा- जर्रा तबाह हो और 50 मीटर दूर जाकर गिरी है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के भीमापार गांव निवासी भगवानदास (26) पुत्र बाबूलाल मधुकरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति का गाड़ी कभी कभार चलाता और दिन में गाड़ी धुलाई का कार्य अपने घर सामने ही करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को गाड़ी मलिक के किसी रिश्तेदार की बांसी- बर्डपुर मार्ग से सटे एक होटल में शादी थी।
वह रात लगभग डेढ़ बजे कुछ लोगों को गाड़ी से मधुकरपुर गांव में छोडने गया था। लौटकर फिर कार्यक्रम स्थल पर जा रहा था, अभी जमुआर नाला के पहले एनएच के पुल के पास पहुंचा था कि कार बेकाबू हो गई और छलांग लगाते हुए लगभग 50 मीटर दूर खाई में जाकर गिरी। तेज आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी ने पुलिस को जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार बाहर गिरे भगवानदास को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर बुलाया और फिर लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। रात में ही लिखापढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link