[ad_1]

पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने निर्देशक मनीष कुमार वर्मा को किया सम्मानित
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेब सीरीज बनाने वाले हाथरस निवासी फिल्म निर्देशक मनीष कुमार वर्मा ने सुकन्या फिल्म बनाई है। यह नारी सशक्तिकरण पर आधारित है। शांति वाटिका ब्रह्म नगर औरैया में फिल्म स्क्रीनिंग एवं अवॉर्ड कार्यक्रम हुआ। पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने निर्देशक मनीष कुमार वर्मा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुस्कार से सम्मानित किया।
निर्देशक मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि एमकेवी आई फिल्म के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म के निर्माता भी मनीष कुमार वर्मा और आराधना सचान है। आराधाना फिल्म में अभिनेत्री और लेखक हैं, जबकि रवि सैनी अभिनेता हैं। एमेक्स प्लेयर और यूट्यूब पर रिलीज की जाएगी। फिल्म को अन्य भाषाओं में डब करके अमेरिका, कनाडा, जापान में भी रिलीज किया जाएगा।
इस दौरान बलवंत, किशोर सिंह गौर, गायिका वंदना, राजू हरसाना, अतुल वत्सल, ममता सिंह, सोनिया आदि मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link