[ad_1]

जंगल में मिला तंदुए का शव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले के कैमूर वन प्रभाग एक बार फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह चिरहौली के जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हुआ और टीम जंगल पहुंची। टीम ने मौके से तेंदुआ का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। तेंदुए की मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एक माह के अंदर जिले में तेंदुए के मौत की तीसरी घटना से वन विभाग सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि साथी की मौत के बाद अन्य तेंदुआ भी आबादी क्षेत्र में आकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ दिन पहले भी म्योरपुर में एक तेंदुए को जाल में फंसाकर शिकारियों ने मार डाला था। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि 15 फरवरी मारकुंडी घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक तेंदुए की मौत हो गई।
[ad_2]
Source link