[ad_1]

कांग्रेस
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 43 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्यों की सूची जारी की गई है। सूची में 28 निर्वाचित, 11 अनुमेलित (को-ऑपटेड) और चार पदेन सदस्यों के नाम शामिल हैं।
उत्तराखंड से एआईसीसी सदस्यों के नामों की सूची की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। अब पार्टी की ओर से 24-25 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय महाअधिवेशन से ठीक चार दिन पहले सूची जारी की है। सूची में तमाम दिग्गजों को जगह दी गई है, वहीं कुछ नाम ऐसे हैं, जिनकी सूची में जगह पक्की मानी जा रही थी, लेकिन वह छूट गए।
पार्टी के 19 विधायकों में 13 को निर्वाचित सदस्यों की सूची में स्थान दिया गया है, जबकि एक विधायक को अनुमेलित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं, पांच विधायकों के नाम सूची में नहीं हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो निर्वाचित सदस्यों के तौर पर उत्तराखंड पीसीसी की ओर से 40 नाम भेजे गए थे, लेकिन इनमें से 28 नामों को ही सूची में शामिल किया है।
पार्टी संविधान के तहत आठ पीसीसी सदस्यों के अनुपात में एक एआईसीसी सदस्य बनाने का प्राविधान है, जबकि अनुषांगिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष स्वतः ही इस सूची में स्थान पाते हैं। ऐसे में उत्तराखंड से कई बड़े नेताओं के सूची से नाम गायब होने से उनमें नाराजगी भी सामने आने लगी है।
[ad_2]
Source link