Char Dham Yatra: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में फोन ले जाने पर लग सकती है रोक, होंगे और भी बदलाव, SOP होगी जारी

[ad_1]

बदरीनाथ/केदारनाथ

बदरीनाथ/केदारनाथ
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में दर्शन के दौरान फोन ले जाने पर रोक लग सकती है। मंदिर समिति इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी, महाकाल और सोमनाथ मंदिर के प्रबंधन और व्यवस्था का अध्ययन करके लौटी समिति की टीम ने यह सुझाव दिया है। टीम ने रिपोर्ट मंदिर समिति को सौंप दी है। रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण भी हो चुका है। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद समिति मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगी।

Char Dham yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर पसरे छह फीट ऊंचे हिमखंड, बर्फ काटकर बनाया जा रहा रास्ता, तस्वीरें

समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक, पिछले साल यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में यू-ट्यूबर और ब्लागर्स की वजह से कई तरह की दिक्कतें पेश आईं। अध्ययन करके लौटी टीम की रिपोर्ट है कि देश के चारों प्रमुख मंदिरों में फोन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।

श्रद्धालु भी गरिमामय परिधान में दर्शन करें

अध्ययन टीम ने यह भी बताया है कि देश के विख्यात मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड है। मंदिर समिति का भी यह विचार है कि यहां आने वाले श्रद्धालु भी गरिमामय में परिधान में दर्शन करें। बता दें कि परिधान को लेकर एक बार विवाद भी हो चुका है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *