[ad_1]

आईजी रेंज कार्यालय और आवास
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र (आईजी रेंज) कार्यालय और आवास की 0.393 हेक्टेयर जमीन उत्तर प्रदेश सरकार के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने का आदेश हुआ है। यह आदेश अपर उप जिलाधिकारी सदर डॉ. ज्ञान प्रकाश की अदालत ने दिया।
अदालत ने राजादरवाजा निवासी दिवंगत आनंद अग्रवाल, उनके वारिस गुंजन अग्रवाल, मवैया की रहने वाली स्मिता गोपल व इला अग्रवाल का नाम आईजी रेंज कार्यालय और आवास से संबंधित जमीन से निरस्त करने का आदेश भी पारित किया है। इसका अनुपालन करते हुए राजस्व व नगर निगम के दस्तावेजों में जमीन राज्य सरकार के नाम से दर्ज कर दी गई है।
1902 से अस्तित्व में आईजी रेंज का कार्यालय
खजुरी मौजा स्थित डीआईजी कॉलोनी में वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक का कार्यालय और आवास वर्ष 1902 से अस्तित्व में है। वर्तमान में यहां वाराणसी रेंज के आईजी का कार्यालय और आवास है। इस आराजी से संबंधित नगर निगम के दस्तावेजों में आनंद अग्रवाल का नाम वर्ष 1969 से दर्ज था। इस वजह से वह सरकार से किराया लेते थे।
[ad_2]
Source link