Mussoorie: कोल्हूखेत चौकी के पास सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने मासूम को अस्पताल में कराया भर्ती

[ad_1]

मसूरी में सड़क किनारे मिली बच्ची

मसूरी में सड़क किनारे मिली बच्ची
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पुलिस चौकी के निकट सड़क किनारे रविवार सुबह एक नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। पुलिस ने तत्काल बच्ची को कब्जे में लेकर उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार किया। बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार कोल्हूखेत निवासी एक व्यक्ति स्थानीय पुलिस चौकी के पास से गुजर रहा था। तभी चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसे सड़क किनारे लगे दो पैराफिट के बीच भूरे रंग की कंबल में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। बच्ची के आसपास गर्म कपड़े भी रखे हुए थे।

Haridwar: जंगल से निकलकर बिल्वकेश्वर मंदिर रोड पर आया घायल हाथी, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, तस्वीरें

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान वहां से गुजर रही कुछ युवतियों ने भी बच्ची को देखा और उसे गोद में उठा लिया। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई। यहां बच्ची को दूध पिलाया गया और हीटर की मदद से गर्माहट देने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस बच्ची को दून अस्पताल ले आई। जहां बच्ची को भर्ती किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *