[ad_1]

हवाई जहाज
– फोटो : iStock
विस्तार
रंगों के त्योहार होली के मौके पर बड़े शहरों से अपने घर आने-जाने वालों के लिए विकट समस्या खड़ी हो गई है। ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, एसी फर्स्ट क्लास तक में रिजर्वेशन अब बचा नहीं है। इस सुनहरे मौके को विमानन कंपनियां जमकर भुना रही हैं। दिल्ली या मुंबई से वाराणसी आने वाली उड़ानों के किराये बैंकॉक के सफर से भी ज्यादा है।
फ्लाइट टिकट के दाम ऑफ-पीक सीजन की तुलना में कई गुना तक बढ़ चुके हैं। वाराणसी से मुंबई जाने-आने का सफर सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। आधिकारिक वेबसाइट पर जो ब्योरा उपलब्ध है, उसके मुताबिक मंगलवार को मुंबई से वाराणसी के लिए एक व्यक्ति के नान स्टॉप विमान का किराया 20,381 रुपये तक पहुंच गया।
ज्यादातर विमानों की सीटें फुल
वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एक व्यक्ति को अधिकतम 33,216 रुपये किराया देना पड़ सकता है। ज्यादातर विमानों की सीटें भी फुल हो गई हैं। होली सात-आठ मार्च को मनाई जाएगी। इससे पहले रंगभरी एकादशी की धूम रहेगी। लिहाजा, बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन हो रहा है। इसका असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है।
[ad_2]
Source link