Kedarnath Dham: नौ कंपनियों के हेलीकॉप्टर पहुंचाएंगे केदारनाथ, अप्रैल से खुल सकती है ऑनलाइन बुकिंग

[ad_1]

केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर

केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए इस बार भी नौ एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए एविएशन कंपनियों से दो मार्च तक निविदाएं मांगी गई है। हेली सेवा संचालन के लिए कंपनियों का चयन और किराया तय होने के बाद अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की संभावना है।

Char DhamYatra 2023: एक हफ्ते में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए 1.40 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बार भी नौ कंपनियों के साथ ही हेली सेवा के लिए तीन साल का अनुबंध किया जाएगा।

जिसमें किराये की दरें, हेली सेवा में अनुभव व अन्य तकनीकी मानकों के बाद ही कंपनी का चयन किया जाएगा। यूकाडा का प्रयास है कि मार्च में अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर अप्रैल माह से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जा सकती है। इस बार हेली सेवाओं के किराये में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित है। बीते तीन सालों से हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *