[ad_1]

Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड में जफर के घर को ध्वस्त कर दिया गया। इसी में शाइस्ता परवीन रहती थी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संगम नगरी में अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अतीक अहमद के करीबी बिल्डर और घर के बगल में रहने वाले खालिद जफर की अवैध संपत्ति को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। खालिद जफर के घर से दो विदेशी बंदूक और एक तलवार बरामद हुई है। बरहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों बंदूक लाइसेंसी है या बिना लाइसेंसी है। चकिया में दो मंजिला इमारत में ही उमेश पाल की हत्या के बाद शूटर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता से मिलने आए थे और मिलने के बाद फरार हो गए थे।
बता दें कि उमेश पाल की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा था कि हम माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। उनके इस बयान का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। बुलडोजर की पहली कार्रवाई बिल्डर जफर के घर पर हुई है। जफर के इसी मकान में शाइस्ता परवीन बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि खालिद जफर ने उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटर को थोड़ी देर के लिए पनाह दी थी। इससे जफर पुलिस के निशाने पर आया और आज उसके अवैध निर्माण को जमींदोज किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link