Delhi News: आईपी यूनिवर्सिटी में आज से अनुगूंज की गूंज

[ad_1]

-आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट का उद्घाटन निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर करेंगे

-पंजाबी गायक सुखी व अरमान मलिक अपने गीतों से बांधेंगे समां, 114 संबद्ध संस्थानों के छात्र लेंगे हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में आज से अनुगूंज की गूंज सुनाई देगी। आईपीयू बृहस्पतिवार से अपना 23वां वार्षिक फेस्ट अनुगूंज आयोजित करने जा रहा है। चार मार्च तक चलने वाले इस फेस्ट का उद्घाटन फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर करेें। फेस्ट के दौरान पंजाबी गायक सुखी व गायक अरमान मलिक अपने गीतों से समां बांधेंगे।

यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा इस फेस्ट की अध्यक्षता करेंगे। यूनिवर्सिटी की छात्र कल्याण निदेशालय की निदेशिका प्रो. मनप्रीत कौर कांग ने बताया कि इस फेस्ट में पचास से अधिक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीनों दिन शाम के समय कोई न कोई स्टार अपनी प्रस्तुति देंगे। दो मार्च को जाने-माने पंजाबी गायक सुखी, तीन मार्च को ईडीएम नाइट में आरजे रेवेटोर, चार मार्च को युवाओं में प्रसिद्ध गायक अरमान मलिक अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रो कांग ने बताया कि यूनिवर्सिटी के दोनों कैंपस के अलावा 114 संबद्ध संस्थानों के छात्र इसमें भाग लेंगे। छात्रों को विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *