चित्रकूट जेल प्रकरण: मुख्तार ने जेलर संतोष के जोड़े थे बेटे से तार, अब उठ सकता है कई राज से पर्दा, जानें क्यों

[ad_1]

बांदा जेल

बांदा जेल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में विधायक अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी निखत की नियमों को ताक पर रखकर मुलाकात कराने के मामले में हिरासत में लिए गए चित्रकूट के जेलर संतोष कुमार पर बांदा कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप लगे थे।

करीब छह माह पहले संतोष कुमार को बांदा कारागार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इसी दौरान मुख्तार अंसारी ने संतोष कुमार के अपने बेटे विधायक अब्बास अंसारी से तार जोड़ दिए थे। करीब छह माह पहले बांदा कारागार के अधीक्षक बीरेंद्र कुमार के अवकाश पर जाने पर जेलर संतोष कुमार को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

बांदा जेल में मुलाकात के बाद संतोष कुमार मुख्तार के बेहद करीबी हो गए थे। बांदा में उन्होंने मुख्तार को जेल मैनुवल के विपरीत कई सुविधाएं उपलब्ध कराईं थी। इसका खुलासा तत्कालीन जिलाधिकारी हीरालाल और एसपी के जेल में छापेमारी में मुख्तार की बैरक में बाहर से मंगाया गया खाना व अन्य सामान मिलने पर हुआ था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *