आलिया NDTV से रणबीर के साथ रिश्ते पर बोलीं- हम ‘दो जिस्म एक जान’ तरह के लोग नहीं, हमारे बीच है एक सुंदर रिश्ता और बेहतर कामकाजी संबंध

[ad_1]

आलिया NDTV से रणबीर के साथ रिश्ते पर बोलीं- हम 'दो जिस्म एक जान' तरह के लोग नहीं, हमारे बीच है एक सुंदर रिश्ता और बेहतर कामकाजी संबंध

आलिया ने रणबीर के साथ अपने रिश्ते पर कहा, हम ‘दो जिस्म एक जान’ तरह के लोग नहीं

नई दिल्ली :

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ (Brahmastra Part One: Shiva)  ने रिलीज के पहले हफ्ते में दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों चर्चा में हैं, जिन्हें फिल्म के सेट पर प्यार हो गया और रिलीज से पहले उन्होंने शादी कर ली और अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की. एनडीटीवी के साथ एक विशेष बातचीत में, उन्होंने शेयर किया कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा. अपने पति के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर आलिया का जवाब था “ईज़ी.” 

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस ने कहा, “यह स्वाभाविक रूप से तब होता है, जब हम काम के माहौल में होते हैं. रणबीर और मैं बहुत मजबूत हैं, खासकर मैं. मेरा मतलब यह नहीं है कि वह एक मजबूत व्यक्ति नहीं हैं. लेकिन, हम दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर. हम ‘दो जिस्म एक जान’ तरह के लोग नहीं हैं. कपल के रूप में हमारे बीच एक सुंदर रिश्ता है, और हमारे बीच एक बेहतर कामकाजी संबंध भी है क्योंकि हम दोनों फिल्मों के बारे में भावुक हैं.”

9 सितंबर को रिलीज हुई ‘ब्रह्मास्त्र’ शिव (रणबीर) की कहानी है, जिसका आग से एक अजीब रिश्ता है. वह अपनी प्रेमिका ईशा (आलिया) के साथ अपनी शक्तियों के पीछे के रहस्यों की खोज करने के लिए एक यात्रा पर है. रणबीर ने शेयर किया कि वह आलिया का बहुत सम्मान करते हैं और एक एक्टर के रूप में उन्हें पसंद करते हैं. 

ब्रह्रास्त्र के पर्दे पर रिलीज होने के दिन आलिया-रणबीर ने क्या किया, यहां जानिए

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *