[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार शाम एक 16 वर्षीय लड़की को उसके दोस्त ने गोली मार दी। किशोर को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके दोस्त कासिम ने गोली मारी। घटना के संबंध में पुलिस को रात करीब 8:27 बजे सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल लड़की को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस की ओर से आरोपी का पता लगाने और पकड़ने के प्रयास जारी हैं। क्षेत्र में पर्याप्त कर्मियों को तैनात किया गया है।
[ad_2]
Source link