[ad_1]

वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली।
– फोटो : social media
विस्तार
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार आईएसबीटी, कश्मीरी गेट के पास कुदसिया घाट पर यमुना के सघन सफाई अभियान का निरीक्षण किया। घाट से कचरा हटाने के बाद अब घास उग आई है। पानी की गुणवत्ता में इतना बदलाव महसूस किया गया कि अब वहां कुछ मिनट तक खड़े रहने पर भी बदबू का अहसास नहीं होता। एलजी ने इस काम के लिए अधिकारियों की तारीफ की।
एलजी ने 16 फरवरी को इस अभियान को शुरू किया था। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के साथ उन्होंने करीब 20 मिनट तक यमुना में नाव की सवारी कर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। एलजी की सीधी निगरानी में यमुना की सफाई का काम जोर-शोर पर चल रहा है और 30 जून तक यमुना के बाढ़ क्षेत्रों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त और साफ सुथरा बनाया जाएगा। यमुना की निगरानी पर एक साल तक प्रादेशिक सेना की निगरानी में रहेगी। इस दौरान यमुना पुल से गिरने वाले कचरे को कंवेयर के जरिये यमुना से साफ किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link