[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) के मुताबिक पिछली सर्दियों में प्रदूषण का स्तर कम रहने के बावजूद नई दिल्ली इस साल एनसीआर के पांच शहरों में सबसे प्रदूषित रहा। सीएसई के अध्ययन के मुताबिक दिल्ली में अभी भी एनसीआर के प्रमुख शहरों में ‘गंभीर’ या ‘खराब’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या सबसे अधिक थी। एनसीआर का नोएडा सबसे कम प्रदूषित शहर रहा।
सीएसई की कार्यकारी निदेशक-अनुसंधान अनुमिता रॉयचौधरी ने कहा, रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में पूरे सर्दियों के मौसम (अक्तूबर 2022-जनवरी 2023) के दौरान पीएम 2.5 के व्यापक विश्लेषण से पता चलता है कि सर्दियों में प्रदूषण वक्र में झुकाव आया है और चरम का स्तर भी घटा है। सीएसई में हुआ यह विश्लेषण अर्बन लैब ने किया है। इसके मुताबिक वायु प्रदूषण के मौसमी औसत स्तरों में लगातार गिरावट हो रही है। हालांकि शहर के स्टेशनों पर उच्च स्तर मौजूद है। एनसीआर के बड़े हिस्से में शहरों और कस्बों के बीच मौसमी औसत काफी भिन्न रहा, लेकिन उच्च प्रदूषण का दौर बड़ी दूरी के बावजूद समकालिक था।
[ad_2]
Source link