होली के रंग बाल स्वयंसेवकों के संग: बनारस में RSS ने जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल, अनुशासन का रंग भी देखने को मिला

[ad_1]

होली के रंग बाल स्वयंसेवकों के संग: बनारस में RSS ने जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

होली के रंग बाल स्वयंसेवकों के संग: बनारस में RSS ने जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली की हुड़दंग तो कही अनुशासन का रंग देखने को मिला। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी उत्तर भाग ओमकारेश्वर नगर के तत्वावधान में होली के रंग बाल स्वयंसेवकों के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोनियां स्थित प्रेम वाटिका लॉन में स्वयंसेवकों ने एक दूसरे पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।समाजिक समरसता को प्रगाण करते हुए सभी ने घर से बने व्यंजन साथ लाये और आपस मे साझा करके खाया।

साथ ही परम्परागत होली गीत गाकर नृत्य संगीत के बीच स्वादिष्ट व्यंजनों का खूब आनंद लिया।होली के उल्लास में अनुशासन के रंग ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यक्रम के समापन के पूर्व संघ प्रार्थना के लिए पंक्तिबद्ध खड़े होकर ध्वज प्रणाम किया। आयोजन में कार्यवाह रामेश्वर, धर्म जागरण संयोजक केवल, नीरज, अवधेश, अशोक, शिवम, त्रिलोकी, शिवप्रकाश, संतोष, अमन आदि सहित सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *