International Womens Day: महिलाओं के सम्मान में बना आज का खास Google Doodle

[ad_1]

International Women’s Day Google Doodle 2023: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. सर्च इंजन गूगल ने अपने खास अंदाज में आज का डूडल महिलाओं सम्मान में डेडिकेट किया है. गूगल के इस डूडल में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है. गूगल डूडल के तरह-तरह के डिजाइन के डूडल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं.

International Women’s Day Signoficance

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है?

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है. महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल 8 मार्च को वैश्विक स्तर पर ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है. इस अवसर पर गूगल ने अपने सर्च होमपेज पर खास डूडल शोकेस किया है.

Google Doodle Today

आज के गूगल डूडल में क्या खास है?

इस डूडल में एक महिला भाषण देती दिखाई दे रही है, तो कुछ महिलाएं आंदोलन में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं. इस डूडल में ग्रहों और तारों पर नजर रखनेवाली महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं. गूगल ने इस डूडल में मेडिकल फील्ड में काम करने वाली महिलाओं के साथ बुजुर्ग महिलाओं को भी जगह दी है. डूडल पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आपको खास सरप्राइज देखने को मिलेगा.

Google Doodle Creator

आज के गूगल डूडल किसने बनाया?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज के डूडल में गूगल ने बड़े खूबसूरत ढंग से महिलाओं के जीवन को एनिमेटेड स्लाइड के माध्यम से दिखाया है. आज के डूडल को डूडल आर्टिस्ट एलिसा विनन्स ने बनाया है. एलिसा विनन्स ने भी डूडल को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने इस साल के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस डूडल के बारे में कहा कि इस साल हमारे डूडल की थीम ‘महिलाओं का समर्थन करने वाली महिलाएं’ है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *