Mirzapur News: सड़क किनारे गड्ढे में पलटी कार, दर्शनार्थी की मौत

[ad_1]

मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास मंगलवार को दोपहर में कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। गड्ढे में कार पलटने से उसमें सवार चालक व दर्शनार्थी समेत पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल कर सवारों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए।

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव से पुष्पेंद्र यादव अपने साथियों के साथ कार से मंगलवार को सोनभद्र के डाला स्थित मंदिर में दर्शन करने निकले थे। दर्शन करने के बाद कार सवार घर लौट रहे थे। सोनभद्र मार्ग पर मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास कार अनियंत्रित हाकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद से सभी पांच घायलों पुष्पेंद्र यादव (23), आशीष यादव (24), अजय पांडेय (24), अंकित उपाध्याय (30) व भदोही निवासी सोनू श्रीवास्तव (26) को बाहर निकाला।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायलों को तत्काल सीएचसी मड़िहान भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष शैलेंद्र राय ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। चार लोग घायल हो गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *