[ad_1]
ब्रह्मपुरी में एक तरफ लोग होली के जश्न में डूबे थे तो वहीं ललित अपनी बच्ची के घर पर न दिखाई देने पर उसे ढूंढ रहा था। दरअसल, उसकी तीन साल की बच्ची उर्वी अचानक गायब हो गई। बताया गया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की कापफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस के मुताबिक दो माह के भीतर बच्ची गायब होने का मेरठ में यह चौथा मामला है। जब घर के बाहर से बच्ची गायब हुई है। लगभग दो महीने पहले टीपीनगर के ज्वालानगर से किट्टू नाम की पांच साल की बच्ची गायब हुई थी, जिसका पता अब तक पुलिस नहीं लगा सकी। ऐसे में उर्वी को लेकर भी अनहोनी का अंदेशा जताया जा रहा था।
होली के दिन मातम में बदला जश्न
बुधवार शाम को शारदा रोड चौकी क्षेत्र के पास गांधी स्मारक रोड है। यहां प्रोविजन स्टोर संचालक ललित रहता है। ललित की तीन साल की बेटी उर्वी बुधवार शाम 6ण्45 पर घर के बाहर से गायब हो गई। ललित ने एक घंटे तक खुद बच्ची को खोजा। बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। गुरुवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू कराया गया।
पति-पत्नी में चल रहा विवाद
ललित ने बताया कि अपनी बेटी उर्वी के साथ रहता है। ललित का अपनी पत्नी नेहा से काफी समय से विवाद चल रहा है। पति-पत्नी में विवाद के चलते नेहा मेरठ सदर में अपने मायके में रहती है। ललितए नेहा के एक बेटी उर्वी है। उर्वी यहां पिता के साथ रहती थी।
गुरुवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान कई घंटे की तलाश के बाद बच्ची उर्वी का शव आखिरकार नाले से बरामद हो गया। वहीं बच्ची का शव देखते ही मानों पिता का कलेजा फट गया। बच्ची के शव को अपनी गोद में लेकर पिता ललित बिलखता रहा। हालांकि पुलिस ने उसे सांत्वना दी और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। पत्नी के मायके में भी पुलिस बच्ची की पूछताछ कर रही है। बच्चीी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
[ad_2]
Source link