[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के वाहनों के पंजीकरण से लेकर ट्रिप कार्ड तक की सुविधा के लिए परिवहन विभाग का मोबाइल एप इस बार राह आसान करेगा। एनआईसी की ओर से यह एप तैयार किया जा रहा है।
Nitin Gadkari: कार से चारधाम यात्रा करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, जानेंगे रोड कनेक्टिविटी की ‘हकीकत’
संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा का मोबाइल एप तैयार हो रहा है। इसका ट्रायल होली के बाद शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में यह एप तीर्थयात्रियों के लिए गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी।
[ad_2]
Source link