पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका ‘घरवाला’

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला ने अपने पति पर भी खुद को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शर्मसार करने वाले फोटो अपलोड कर दिए। इतना ही नहीं अश्लील मैसेज भेजकर उसे बदनाम करने में लगा है। पीड़िता पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वर्ष 2013 में हुई थी शादी

एटा कोतवाली नगर में एक महिला ने अपनी ही पति के खिलाफ फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील संदेश और फोटो भेज बदनाम करने की रिपोर्ट लिखाई है। महिला का आरोप है कि शहर निवासी व्यक्ति के साथ वर्ष 2013 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे, तो दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कराया। ये मामला अदालत में विचाराधीन है।

ये भी पढ़ें – ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दांस्ता तो उसने भी…

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *