[ad_1]

मेष
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और शुभ रंग लाल है. इस राशि के लोगों को मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए.

वृष
वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र का प्रिय रंग सफेद हैं. ऐसे में इस राशि के लोग मां दुर्गा की पूजा में सफेद रंग के फूल जैसे सफेद गुड़हल, सफेद गुलाब, हरसिंगार आदि को चढ़ा सकते हैं.

मिथुन
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और बुध ग्रह का प्रिय रंग हरा एवं पीला होता है। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में पीले रंग के फूलों जैसे गेंदा, कनेर आदि का उपयोग करना चाहिए.

कर्क
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा को भी सफेद रंग पसंद होता है. ऐसे में कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा सफेद कमल, चमेली आदि से करनी चाहिए.

सिंह
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव है. इसलिए इस राशि के लोगों को लाल और नारंगी रंग के फूल मां दुर्गा को चढ़ाने चाहिए.

कन्या
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. ऐसे में इस राशि के जातक देवी को पीले या हरे रंग के पुष्प अर्पित करें.

तुला
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ऐसे में इस राशि के लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के लिए सफेद रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए.

वृश्चिक
वृश्चिक राशि का भी स्वामी ग्रह मंगल है. ऐसे में इस राशि के जातकों को भी मां दुर्गा की पूजा लाल रंग के फूलों से करनी चाहिए.

धनु
वहीं धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं और उनका प्रिय रंग पीला है. ऐसे में धनु राशि वालों को पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए.

मकर
मकर राशि के स्वामी शनि देव है। कर्मफल दाता को नीला रंग पसंद है. ऐसे में मकर राशि के जातकों को अपराजिता के फूल मां दुर्गा को अर्पित करना चाहिए.

कुंभ
कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह शनि देव ही हैं. ऐसे में आपको भी मकर राशि के जातकों के समान ही मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए.

मीन
मीन राशि के भी स्वामी ग्रह बृहस्पति देव ही हैं। ऐसे में आपको पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए.
[ad_2]
Source link