UP Nikay Chunav: 2024 से पहले ‘लिटमस टेस्ट’ जैसे होंगे यूपी निकाय चुनाव, साढ़े चार करोड़ वोटर लेंगे हिस्सा

[ad_1]

UP Nikay Chunav: ओबीसी आयोग ने सीएम योगी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट

UP Nikay Chunav: ओबीसी आयोग ने सीएम योगी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट
– फोटो : Agency

विस्तार

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले निकाय चुनाव ‘लिटमस टेस्ट’ की तरह ही होंगे। आम चुनावों में हिस्सा लेने वाले 15 करोड़ वोटरों का एक चौथाई से ज्यादा वोटर निकाय चुनावों में मतदाता है। इसलिए राजनीतिक जानकार उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों को सियासी नजरिए से लोकसभा से पहले का लिटमस टेस्ट जैसा ही मान रहे हैं। फिलहाल निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण तय करने के लिए गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंप दी है। अब इस रिपोर्ट को उच्चतम न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिसके बाद निकाय चुनाव की प्रक्रिया तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी रिपोर्ट

अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर मई महीने के बीच हो सकते हैं। निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश में अब इसलिए और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं, क्योंकि उसके कुछ महीने बाद ही उत्तर प्रदेश में लोकसभा के चुनावों की पूरी तैयारियां शुरू हो जाएंगी। राजनीतिक विश्लेषक किशोर सिन्हा कहते हैं कि दरअसल यह चुनाव होने तो जनवरी में थे, लेकिन पिछड़ों के आरक्षण प्रक्रिया न सही होने के चलते इस चुनाव को रोक दिया गया था। अब राज्य सरकार को आयोग की ओर से निकाय चुनावों में पिछड़ों को आरक्षण देने के लिए अपनी पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है। सियासी जानकार बताते हैं कि जल्द ही इस रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: आरक्षण पर लगी दावेदारों की नजर, बदलाव हुआ तो आएंगे नए चेहरे, पढ़ें पूरी खबर



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *