अलाया अपार्टमेंट हादसा : मंडलायुक्त ने सौंपी जांच रिपोर्ट, अफसर, इंजीनियर और कर्मचारी ठहराए गए जिम्मेदार

[ad_1]

अलाया अपार्टमेंट (फाइल फोटो)

अलाया अपार्टमेंट (फाइल फोटो)
– फोटो : amar ujala

विस्तार

24 जनवरी 2023 को वजीर हसन रोड पर पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट के मामले में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। गृह विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट के बाद अब शासन जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

हादसे के बाद 25 जनवरी को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने आदेश कर जांच शुरू कराई थी। इसमें मंडलायुक्त के अलावा संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी जितेंद्र बांगा को रखा गया था। एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी को इस पूरी जांच में सहयोग के लिए रखा गया था।

ये भी पढ़ें – अखिलेश यादव ने बुलडोजर नीति पर उठाए सवाल, कहा- पहले खुद के लोगों पर इसे लागू करे भाजपा

ये भी पढ़ें – शिक्षकों की पदोन्नति में निलंबन न बन जाए रोड़ा, बीएसए कार्यालयों के लगा रहे चक्कर

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शनिवार को गृह विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट में हादसे के लिए एलडीए के अलावा लेसा के अधिकारियों, इंजीनियरों, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसमें मौजूदा समय के अलावा निर्माण के समय तैनात रहे कर्मचारी, इंजीनियर, अधिकारी हादसे के लिए जिम्मेदार माने गए हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में भविष्य में ऐसे हादसे नहीं हों, इसके लिए भी सुझाव शामिल किए गए हैं।

 प्रमुख सचिव गृह के आदेश के मुताबिक सात दिन के अंदर इस जांच को पूरा कर रिपोर्ट शासन को सौंपी जानी थी लेकिन, करीब डेढ़ महीने के बाद यह रिपोर्ट शासन को भेजी जा सकी है। अधिकारियों का कहना है कि जी-20 सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के आयोजन की वजह से जांच पूरी होने में देरी हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *