[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बीती 11 फरवरी को जिला जेल बरेली में निरुद्ध कुख्यात अपराधी अशरफ से विधि विरुद्ध मुलाकात कराने के मामले में दोषी पाए गए छह जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
डीजी जेल ने इस प्रकरण की जांच डीआईजी बरेली रेंज जेल आरएन पांडेय से कराई थी। डीजी जेल ने जांच रिपोर्ट में प्रथमदृष्ट्या दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करते हुए एक जेलर और एक उप जेलर सहित चार अन्य जेल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इनको किया गया निलंबित
1. जिला जेल बरेली के जेलर राजीव कुमार मिश्र (बंदियों की मुलाकात के पर्यवेक्षणीय अधिकारी )
2. दुर्गेश प्रताप सिंह उप जेलर ( मुलाकात अधिकारी )
3. ब्रिजवीर सिंह हेड जेल वार्डर
4. मनोज गौड़ जेल वार्डर
5. दानिश मेंहदी जेल वार्डर
6. दलपत सिंह जेल वार्डर
[ad_2]
Source link