Corona case in varanasi: वाराणसी में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप, जानकारी जुटाने में लगा स्वास्थ्य विभाग

[ad_1]

कोरोना संक्रमण

कोरोना संक्रमण
– फोटो : Pixabay

विस्तार

वाराणसी में एक कोरोना केस मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चिरईगांव में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक की उम्र 25 साल बताई जा रही है। 

युवक के ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। खबर मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिला। 

बता दें कि कुछ दिन पहले सोनभद्र में भी दक्षिण कोरिया से लौटे एक शख्स को सर्दी, खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई थी। डॉक्टर की सलाह पर उसका सैंपल लिया गया। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। उसके संपर्क में आए दो और लोगों में भी संक्रमण मिला है। इसे देखते हुए ही दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बने डेडिकेटेड कोविड वार्ड में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर संक्रमितों को भर्ती करने की तैयारी है।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कोरोना नियंत्रण में लगीं टीमें लाेगों को जागरूक कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय विमानों से आने वालों की जरूरत पड़ने पर रैंडम सैंपलिंग करने की तैयारी है। अभी निगरानी कराई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *