दोस्ती, धर्मांतरण…फिर दुष्कर्म: प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में सोशल साइट के माध्यम से युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद दूसरे धर्म के युवक ने दो साल तक शारीरिक शोषण किया। शादी का झांसा देकर धर्मांतरण कराने के बाद गुजरात के सूरत भाग निकला। मामले की युवती एसपी कार्यालय में शिकायत कर चुकी है।

थाना पुलिस पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की एक युवती मंगलवार को महंत पंडित विजय शर्मा उर्फ गणेशदास महाराज के साथ सीओ खागा कार्यालय पहुंची। युवती ने बताया कि वह करीब दो साल पहले इंटरनेट पर सोशल साइट के खखरेरू के रहने वाले एक मुस्लिम युवक के संपर्क में आई।

धीरे-धीरे युवक ने करीबी बढ़ाई और एक दिन उसे अपने घर खखरेरू ले गया। उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ घोलकर पिला दिया। बेहोशी हालत में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका आपत्तिजनक वीडियो, फोटो बनाई। होश आने पर युवक ने प्रेम संबंध का झांसा देकर शादी का प्रस्ताव रखा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *