Aligarh News: नगर निगम पर तीन करोड़ बकाया, पेट्रोल-डीजल देने से किया इंकार

[ad_1]

पंप प्रतीकात्मक

पंप प्रतीकात्मक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम के वाहनों को पेट्रोल पंप स्वामी ने पेट्रोल-डीजल देने से इन्कार कर दिया है। दरअसल, नगर निगम पर करीब तीन करोड़ रुपये का बकाया है। एजेंसियां और ठेकेदार बकाया भुगतान के लिए परेशान हैं।  

सारसौल स्थित एक पंप से नगर निगम के वाहनों के लिए पेट्रोल और डीजल लिया जाता है। मगर कई महीनों से पेट्रोल-डीजल का भुगतान पंप स्वामी को नहीं हो रहा है। होली से पहले भी पंप संचालक ने डीजल देना बंद कर दिया था। इस मामले में नगर आयुक्त ने हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर पंप संचालक ने फिर डीजल-पेट्रोल देना शुरू कर दिया। 

14 मार्च के बाद भुगतान नहीं होने पर सोमवार को फिर वाहनों को डीजल-पेट्रोल देना बंद कर दिया। इसके बाद नगर निगम के वाहन सारसौल से वापस लौट गए। ज्यादातर वाहन वर्कशॉप में खड़े हैं। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि पंप संचालक को भुगतान किया जा रहा है। उनका पेट्रोल पंप से अनुबंध है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *