[ad_1]

भराड़ीसैंण पहुंचे राज्यपाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सत्र के दूसरे दिन सरकार ने एक अध्यादेश और छह विधेयक सदन पटल पर रखे। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड नकल विरोधी अध्यादेश को सदन में पेश किया। इसके अलावा उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक, यूनिवर्सिटी आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रुड़की संशोधन विधेयक, उत्तराखंड सेवा का अधिकार संशोधन विधेयक, उत्तराखंड नकल विरोधी विधेयक, सरकारी अनुदान अधिनियम 1895 संशोधन विधेयक, उत्तराखंड उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम संशोधन विधेयक सदन पटल पर रखे गए।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand Assembly Session: राज्य में 659 सड़कें नहीं हुईं गड्ढा मुक्त…उठा सवाल, पढ़ें मंत्री का जवाब
12 विधेयक बने कानून
विधानसभा प्रभारी सचिव हेम पंत ने सदन में 12 विधेयकों के कानून बनाने की सूचना दी है। 30 नवंबर 2022 को विधानसभा में पारित विधेयक राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद कानून बन गए हैं।
[ad_2]
Source link