[ad_1]

विधानसभा सत्र: सदन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में अवगत कराया कि प्रदेश में 659 सड़कें गड्ढों के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें 3086 किमी. लंबी सड़कों पर पेचवर्क किया जाना था। फरवरी तक 911 किमी. सड़कों पर पेचवर्क किया गया, जबकि 2175 किमी. सड़क पर इसी माह पेचवर्क का लक्ष्य रखा गया।
विधायक वीरेंद्र कुमार के प्रश्न के जवाब में महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इस पर विभाग ने चार महीने में 911 किमी. सड़कों पर पेचवर्क किया है। शेष 2175 सड़कों को इस माह मार्च तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदारों के साथ अनुबंध किया गया है।
डोबरा चांठी पुल बनने से बार्ज की उपयोगिता नहीं
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि टिहरी मेगा पर्यटन सर्किट योजना के तहत टिहरी बांध में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2.30 करोड़ से बार्ज खरीदा था। डोबरा चांठी पुल बनने के बाद से अब बार्ज का प्रभावित लोगों को झील के आरपार जाने के लिए कोई उपयोगिता नहीं है। इससे बार्ज को 1.20 करोड़ में किराया कंपनी को दिया गया।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand Budget Session: वित्त मंत्री आज पेश करेंगे करीब 79 हजार करोड़ का बजट, 16 मार्च तक ही चलेगा सत्र
जड़ी-बूटी के कृषिकरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया होगी सरल
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विधायक महेश जीना के प्रश्न पर सदन में अवगत कराया कि जड़ी-बूटी और सगंध फसलों की खेती के लिए पंजीकरण किया जाता है। पंजीकरण की प्रक्रिया लंबी होने से सरकार सरलीकरण पर काम कर रही है। जड़ी बूटी शोध एवं विकास संस्थान गोपेश्वर, सगंध पौध केंद्र भेषज, वन विकास निगम के माध्यम से किसानों का पंजीकरण किया जाता है। इसमें हरड़, बेहड़ा, आंवला के लिए रवन्ना की व्यवस्था है।
[ad_2]
Source link