Uttarakhand: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदान में ठंडी हवाओं ने दी राहत, अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

[ad_1]

मसूरी में बारिश

मसूरी में बारिश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मसूरी शहर में बुधवार सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। साथ मैदानी इलाकों में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मालरोड़ पर उड़ रही धूल से लोगों को राहत मिली। पर्यटकों ने कुलड़ी, लाइब्रेरी में हल्के गर्म कपड़ों की खरीदारी की।

Phooldei 2022: देवभूमि में फूलों से सजी हर घर की दहलीज, बच्चों के साथ मंत्रियों ने भी मनाया उत्सव, तस्वीरें

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। मंडल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर शाम तक बारिश और बर्फबारी होती रही।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *