[ad_1]

आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव टेकनेक्स का आगाज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञान-प्रौद्योगिकी के उद्भव और विकास के जश्न ‘टेकनेक्स’ का आगाज शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू में हो गया। स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहले दिन हुईं अलग अलग प्रतियोगिताओं में आईआईटियंस ने अपने तकनीकी हुनर को प्रदर्शित किया। ड्रोन शो के दौरान जब ड्रोन उड़े तो भविष्य के इंजीनियर्स की कल्पनाओं को भी ऊंची उड़ान मिली। इसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
आईआईटी बीएचयू के तीन दिवसीय वार्षिक टेक्नो मैनेजमेंट फेस्टिवल टेकनेक्स टेकनेक्स का उद्घाटन डीआरडीओ के महानिदेशक (प्रौद्योगिक प्रबंधन) हरि बाबू श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने युवाओं को शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। कहा कि तकनीक के क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है।
इसे संभालने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर ही है। इसलिए तकनीकी के क्षेत्र में शोध करते रहने की जरूरत है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. पीके जैन ने भावी इंजीनियर्स का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में अपस्टॉक्स की सह-संस्थापक कविता सुब्रमण्यम ने युवाओं के सवाल का जवाब दिया।
[ad_2]
Source link