Agra Cantt: रील बनाने के लिए प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई थी कार, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार

[ad_1]

प्लेटफॉर्म पर कार दौड़ाता युवक

प्लेटफॉर्म पर कार दौड़ाता युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार चलाकर रील बनाने वाले चालक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी चालक को रेलवे कोर्ट में पेश किया, जहां उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद कार चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अनुभव जैन ने बताया कि बुधवार को प्लेटफाॅर्म पर कार चलाने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया था। वाहन स्वामी सुनील कुमार की कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई। शुक्रवार को वाहन स्वामी सुनील कुमार और कार चालक अजय कुमार आरपीएफ के पास पहुंचे। वाहन स्वामी ने अपने बयान में बताया कि संबंधित घटना के वक्त मेरी कार को अजय कुमार चला रहा था। इस पर चालक को गिरफ्तार करते हुए रेलवे कोर्ट में पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें –  हेलमेट भी नहीं बचा सका जान: सड़क हादसे में जीजी नर्सिंग होम के डॉक्टर की मौत, बाइक फिसलने से हुआ हादसा

 

ये है मामला 

मामला आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है। यहां एक युवक कार लेकर प्लेटफॉर्म पर घुस आया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन भी खड़ी थी। यात्री प्लेटफॉर्म पर टहल रहे थे। कुछ लोग सामान खरीद रहे थे, तो कुछ बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रील बनाने का शौकीन यह युवक चालक की सीट पर बैठा और गाड़ी को आगे-पीछे करके दौड़ाने लगा। इस दौरान उसके साथ आया साथी उसका वीडियो बनाता रहा। काफी देर तक यह तमाशा प्लेटफॉर्म पर चलता रहा। 

किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की

हैरान करने वाली बात यह रही कि यात्रियों और पब्लिक प्रॉपर्टी की सुरक्षा के लिए तैनात जीआरपी, आरपीएफ या रेलवे स्टाफ में से किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी। या यूं कहें कि किसी ने भी इस मनबढ़ युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो बनाने के बाद जब युवक ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और मीडिया की नजरों में आया। इसके बाद अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *