[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले के भदेवरा गांव निवासी एक युवती ने मंगेतर से विवाद के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी सूर्यबली की 18 वर्षीय पुत्री माया मनिहा गोविंदपुर स्थित बीडी इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।
उसकी शादी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में एक युवक से तय हुई थी। परिजनों का आरोप है कि युवक माया से मिलने उसके स्कूल के बाहर आता जाता था। बात करने के लिए मोबाइल फोन भी दे रखा था। गुरुवार को किसी बात पर दोनों में बहस होने के बाद युवक स्कूल में उससे मिलने आया तथा युवती से मोबाइल छीन कर ले कर चला गया।
रात में मंगेतर ने किया था फोन
रात में खाना खाकर माया अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। इसी दौरान लड़के का फिर फोन आया जिस पर दोनों में किसी बात को लेकर बहस भी हुई। परिजनों ने सोचा कि मामला शांत हो गया होगा लेकिन नाराज माया ने छत में लगे कुंडे में दुपट्टे के सहारे रात में किसी समय फांसी लगा ली।
[ad_2]
Source link