Uttarakhand: खरीद केंद्रों पर पहुंचने लगा मोटा अनाज, मंडियों को हाईटेक बनाने के निर्देश

[ad_1]

बाजरा

बाजरा
– फोटो : getty images

विस्तार

उत्तराखंड में किसान मोटा अनाज बेचने के लिए खरीद केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। उत्तराखंड सहकारी संघ (यूसीएफ) ने 31 जनवरी तक करीब 14467 क्विंटल मोटा अनाज खरीदा है। मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। एक नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक उत्तराखंड सहकारी संघ ने पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग जिले से 4860 किसानों से कुल 14467 क्विंटल मोटा अनाज खरीदा है।

इसमें 14093 क्विंटल मंडवा, 231 क्विंटल झंगोरा, 17 क्विंटल सोयाबीन और 126 क्विंटल चौलाई खरीदी गई है। किसानों से 3578 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मंडवा खरीदा जा रहा है। 27 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से झंगोरा, चार सौ की दर से सोयाबीन और पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से चौलाई खरीदी जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *