केशव प्रसाद मौर्य बोले: यूपी की राजनीति ओबीसी केंद्रित हो चुकी है, यादव जितना जातिवादी है उतना राष्ट्रवादी भी

[ad_1]

केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव को देखते हुए पिछड़ी जाति के मतदाताओं को जोड़ने के लिए कानपुर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। आर्यनगर स्थित एक होटल में हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत माता की जय तेजी से बोलिए क्योंकि 80 में से “केवल” 80 सीटें जीतनी हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की राजनीति ओबीसी केंद्रित हो चुकी है। जिस परिवार को ओबीसी माना जाता था उनकी बेचैनी बढ़ गई है।

पिछड़ों को बधाई, जिन्होंने नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय पीएम बनाया है। मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ साजिश चल रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि एक-एक वोट पिछड़ों का बीजेपी को मिले इसके लिए 100 पिछड़ों को हर बूथ पर खड़ा करें। 

साल 2024 में 400 से ज्यादा सीटों से सरकार बनाएं। जो दल 73 जीत सकता है वो 80 सीटें भी जीत सकता है। कहा कि यादव जितना जातिवादी है उतना राष्ट्रवादी भी है। सबका समर्थन और आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। कांग्रेस ने 60 साल से ज्यादा राज किया। अब 60 साल से ज्यादा भाजपा की सत्ता कायम रहेगी। नरेंद्र मोदीजी ने उसकी नींव डालने का काम कर दिया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *