Chardham Yatra 2023:  स्वास्थ्य सुविधाओं का खाका तैयार, यात्रा मार्गों पर तैनात होंगे 395 डॉक्टर

[ad_1]

डॅक्टर

डॅक्टर
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का खाका तैयार कर लिया है। अबकी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर 395 डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर 22 मेडिकल रिलीफ प्वाइंट बनाए जाएंगे।

Rishikesh: घूमने आया था नव विवाहित जोड़ा, वीडियो कॉल पर बात करते हुए अचानक गायब हुई पत्नी, इसके बाद…

प्राथमिक उपचार के साथ 28 तरह की जांच सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश के चारो धाम समुद्र तल से लगभग 2,700 मीटर से अधिक ऊंचाई पर उच्च हिमालय क्षेत्रों में स्थित हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ठंड, कम आर्द्रता, वायुदाब व ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान 350 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।

इसमें 90 प्रतिशत मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए इस बार सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस है। स्वास्थ्य विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान बना लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *