आतिशी बोलीं: ‘आप’ की पंजाब सरकार ने दिया कड़ा संदेश, अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति

[ad_1]

आप विधायक आतिशी

आप विधायक आतिशी
– फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कानून व्यवस्था में बाधा डाल अमन शांति को भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कारवाई करने पर राज्य की अपनी सरकारी की जमकर पीठ थपथपाई है। आप ने कहा कि पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

आप नेता व दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार की ओर सेे पिछले दो दिन में की गई कार्रवाई से देश भर में एक कड़ा संदेश गया है। सरकार ने साबित कर दिया कि अगर कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा भगवंत मान सरकार की कारवाई ने उन लोगों के मुंह बंद कर दिए जिनका मानना था आप सरकार पुलिस व्यवस्था व बॉर्डर स्टेट को नहीं संभाल पाएगी। वहीं दूसरी पार्टियों ने अमन-शांति भंग करने वाले कई लोगों को आश्रय दिया, लेकिन पंजाब की शांति भंग करने वाले ऐसे लोगों से भगवंत मान सरकार समझौता करने को तैयार नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *